सिदगोड़ा पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया, 34 पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद

जमशेदपुर: जमशेदपुर की सिदगोड़ा पुलिस ने बारीडीह पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर ब्राउन सुघर के साथ टेल्को मनीफीट के दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ए पाठक और आर शर्मा शामिल हैं.

तलाशी के दौरान दोनो के पास से कुल 34 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है.

ए पाठक मूल रूप से बिहार के नवगछिया जिले का रहने वाला है और मनीफीट में किराए के मकान में रहता है.

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बारीडीह पेट्रोल पंप के पास ब्राउन शुगर बेचने के लिए खड़े है.

सूचना पाकर एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई और दोनो युवकों को पकड़ लिया गया.

तलाशी के दौरान कुल 34 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर के खिलाफ क्षेत्र में लगातार छापेमारी चलती रहेगी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाकुलिया के मुराठाकुरा गांव में सबर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही छानबीन

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत के मुराठाकुरा गांव में बीती रात 21 वर्षीय युवती समरिका सबर ने अपने घर...

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना फ्लाईओवर पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बारीपदा

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत माटिहाना स्थित एनएच-49 के फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत