डीसी विजया जाधव ने छठ महापर्व से पूर्व घाटों का निरीक्षण किया

सफाई के साथ सुरक्षा पर प्रशासन का विशेष जोर, गोताखोर तैनात होंगे

जमशेदपुर: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी हुई है।

गुरुवार को जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने शहर के कई नदी घाटों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा का जायजा लिया।

वैसे, छठ महापर्व पर शहर की दोनों नदियों व विभिन्न घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और व्रतधारी भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं।

ऐसे में नदी घाटों पर स्वच्छता का विशेष महत्व इस पूजा में होता है।

जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने गुरुवार को तमाम नदी घाटों का निरिक्षण किया।

उन्होंने कहा कि सफाई के साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

नदी घाट के रास्तों मे गड्ढों को भरने के लिए वहां मिट्टी और बालू डाला जा रहा है।

वहीं नदी के जलस्तर को नाप कर सुरक्षा घेरा भी लगाया जायेगा।

साथ ही गोतखोरों की भी तैनाती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम के साथ त्यौहार को संपन्न करवाया जायेगा।

डीसी विजया जाधव छठ घाटों का निरीक्षण करती हुईं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज, पटमदा-बोड़ाम से मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

पटमदा: झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण को लेकर ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

साकची में सब्जी विक्रेता पर चापड़ से हमला, हमलावर फरार, आपसी रंजिश का मामला

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अग्रवाल बुक स्टोर के समीप एक सब्जी विक्रेता पर चापड़...

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन रोइंग अकादमी का नेशनल इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग अकादमी ने अपनी उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए नेशनल इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत