टेल्को सबुज संघ पंडाल के निकट युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत सबुज संघ में महाष्टमी का भोग लेने पहुंचे एक युवक रंजीत सिंह को घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली मार दी।

आनन- फानन में घायल रंजीत को टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रंजीत के शरीर में तीन गोलियों के निशान मिले हैं।

बताया जा रहा है कि रंजीत बीते 20 सितंम्बर को ही जेल से छूट कर आया था।

महाष्टमी के मौके पर वह सपरिवार पूजा करने सबुज संघ पंडाल गया हुआ था, जहां रुककर दोस्तों संग बात करने के दौरान अपराधियों ने रंजीत पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

गोली लगते ही रंजीत पूजा पंडाल के समीप ही सड़क पर गिर गया।

आनन-फानन में उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रंजीत का भी पुलिस रिकॉर्ड है ऐसा बताया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही सिटी एसपी के विजय शंकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।

हालांकि इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

पुलिस दावा कर रही थी कि पूजा में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

इस हत्याकांड के बाद पुलिस के सारे दावे फेल हो गए हैं।

सिटी एसपी के विजय शंकर ने वैसे जरूर कहा है कि अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

सिटी एसपी के विजय शंकर अनुसंधान के दौरान।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

किराया वृद्धि के विरोध में जेएनएसी कार्यालय के समक्ष व्यापारियों ने दिया धरना

जमशेदपुर। शहर के बाजारों में अचानक किराया बढ़ाए जाने के फैसले के विरोध में मंगलवार को जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत