सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश ने अपराध पर नियंत्रण के लिए सख्त निगरानी के निर्देश दिये

क्राइम मीटिंग में मनचलों, हुड़दंग मचाने वाले और सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने का आदेश

जमशेदपुर: मंगलवार को सरायकेला-खरसवाँ जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने कार्यालय मीटिंग कक्ष में सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की।

क्राइम मीटिंग में सभी सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष के अलावे पुलिस उपाधीक्षक, चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह भी मौजूद थे।

क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबित मामलों की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को जल्द से जल्द विवेचना कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसपी आनंद प्रकाश ने दशहरा पर्व पर मनचलों, हुड़दंग मचाने वाले और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने दशहरा पर विशेष गस्ती चलाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया।

अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

xz5MCXS0tcEY_GwpGc6rarsPiTYQmR5icrer-QnZc7B-VYB8m5zQK2MWtqWAdW2dA-G-auYY53wytf4hId881eFUt0sBEO1BhUA3fcpx6JVD1-yHw_cPtWX22xTvDwJmCl5hijvmeJza1sLuJrfSdZjYOygWyqh66b2RXV33Y8MnBMugkwLlWwDYbQ

एसपी आनंद प्रकाश क्राइम मीटिंग में आवश्यक निर्देश देते हुए।

क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी आनंद प्रकाश ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध की घटना घटित न हो इसका खास ख्याल रखें। थाना में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करें।

वहीं अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष पर सख्त कार्रवाई करने की बात उन्होंने कही।

साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने- अपने थाना क्षेत्रों में अच्छे से गश्ती करेंगे तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को सड़क हादसों व नशाखोरी के खिलाफ वृहद अभियान चलाने को कहा।

एसपी ने अनुविभागीय अधिकारियों को लंबित शिकायतों की समयसीमा में जांच करावाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को समय- समय पर थाना, चौकियों का सरप्राइज चेक कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है, जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों का अनुशासन और बेहतर हो।

लंबित कांडों में फरार अभियुक्तों की सूची तैयार कर उसकी गिरफ्तारी करने और शराब की बरामदगी और छापेमारी के निर्देश दिये गए। साथ ही अधिकारियों को लंबित कांडों में तेज गति से अनुसंधान पूर्ण कर कांडों का विधिवत तरीके से निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया।

एसपी आनंद प्रकाश ने क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता की और आवश्यक निर्देश दिये।

 

 

 

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रेलवे की ‘राजशाही’ और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगी: सरयू राय

यात्रियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर मुनाफा कमाने में जुटा रेलवे, 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन के समक्ष धरना, सांसद विद्युत वरण महतो से...

चाय बेचने वाले पीड़ित परिवार से मिलने टीएमएच पहुंचे बन्ना गुप्ता, बोले-अपराधियों को कड़ी सजा मिले

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल एवं टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप स्थित बजरंग चाय दुकान में चाय बेचने वाले एक गरीब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत