चैंबर ने व्यवसायी की रिहाई की मांग की, साकची की कई दुकानें बंद

जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला प्रशासन की ओर से शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्त बनाने की दिशा में कवायद का अब व्यवसायिक संगठन खुलकर विरोध कर रहे हैं।

व्यवसायियों की संस्था सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बीती रात साकची के एक व्यवसायी की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को व्यवसायी की सकुशल रिहाई की मांग को लेकर रणनीति बनाई और प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि भविष्य में दोबारा यदि व्यवसायियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है तो व्यवसायी पुरजोर विरोध करेंगे।

Traders meeting
जमशेदपुर के व्यवसायी एक व्यवसायी की गिरफ्तारी के खिलाफ एकजुट।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिंहभूम चेैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि बीती रात साकची के एक व्यवसाई के साथ होमगार्ड के जवान की तू- तू- मैं- मैं हो गई थी।

व्यवसायी द्वारा होमगार्ड के जवान के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया गया था। बाद में थाने में व्यवसायी द्वारा माफीनामा दिया गया और पीआर बांड भरवाया गया। बताया गया कि उन्हें छोड़ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद घटना के 12 घंटे बाद भी व्यवसायी का कहीं कोई अता-पता नहीं है, जिससे कानून- व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं। उन्होंने अभिलंब व्यवसायी को रिहा करने की मांग की।

इसके विरोध में आज साकची मार्केट के कई दुकानें बंद हैं और खुद दुकानदार भी दुकान बंद कराने निकले।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में शिवसेना की महिला सेना का ‘शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा’ शुरू, संगठन विस्तार पर जोर

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला सेना द्वारा "शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा" एक राज्यव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया...

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

हॉर्स ट्रेडिंग का इतिहास बनाने वाली कांग्रेस न पढ़ाए भाजपा को नैतिकता का पाठ: आदित्य साहू

रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के नेताओं की ओर से भाजपा पर...

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से मिलने के लिए फ्रांस में रह रहे भारतीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत