मानगो में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गई जान, परिजनों ने किया मुख्य सड़क को जाम

जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत मानगो चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मो इस्लाम की मौत हो गई थी. गुरुवार शाम परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव के साथ मानगो मुख्य सड़क को जाम कर दिया था. इससे मानगो मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया.
पुलिस ने मौके पर क्यूआरटी भी तैनात कर दिया था. सूचना पाकर सिटी एसपी के विजय शंकर, डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता, आजाद नगर थाना प्रभारी नरेश सिन्हा और उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया.

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां भी चलाई. अंत में सिटी एसपी द्वारा उचित कार्रवाई और सरकारी मुआवजे के आश्वासन के बाद रात 11 बजे परिजन शव को सड़क से उठाकर ले गए.
परिजन पुलिस के वाहन से दुर्घटना होने का आरोप लगा रहे थे. परिजनों ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी है जिसमे पुलिस वाहन दिख रहा है. इस पर सिटी एसपी ने कहा कि जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी.
बताते चलें कि मानगो चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में उलीडीह खनका निवासी मो इस्लाम की मौत हो गई थी. बताया जाता है कि इस्लाम घर में विवाद के बाद मानगो चौक पर आकर सो रहा था. देर रात वह उठा और सड़क पर टहलने गला. इसी बीच एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.
इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

CBSE Result 2026 Update: 10वीं का रिजल्ट पहले, 12वीं का बाद में

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने...

’प्रत्याशा’ कथक वर्कशॉप का आगाज : संदीप मलिक ने सिखाए नृत्य के मूल तत्व

कथक एक शाश्वत संस्कार है: संदीप मलिक | झारखंड में सुविधाओं की कमी बड़ी चुनौती: मोनिका डे रांची: ‘नृत्यशाला’ संस्था के तत्वावधान में ‘प्रत्याशा’ नामक...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बागबेड़ा में छत काटकर बंद घर में लाखों की चोरी, 15 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

: घाघीडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी, रोड नंबर दो का मामला : पूरा परिवार पिता के श्राद्धकर्म के लिए घाटशिला के सुरदा...

दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं : सरयू राय

टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों के विलंब को डीआरएम ने माना; कारणों का किया खुलासा, ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत