गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाला कदमा की 3-वर्षीया बच्ची का शव

जमशेदपुर: खरकई नदी में दुर्घटनावश डूबी कदमा की तीन वर्षीया बच्ची का शव 22 घंटे के प्रयास के बाद मरीन ड्राइव सती घाट के निकट से बरामद किया गया।

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन बोरा स्कूल के पास रहने वाली तीन साल की मासूम अनन्या खेलने के क्रम में गुरुवार को खरकई नदी में डूब गई थी

घटना के करीब 22 घंटे बाद शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर मरीन ड्राइव स्थित सती घाट के पास से बरामद किया गया।

अनन्या का शव पानी के ऊपर आ गया था।

पेट्रोलिंग के दौरान ही पुलिस की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद शव को टाटा स्टील के गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकलवाया गया।

पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर शव मिलने से पूरी बस्ती में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां अपनी 3 साल की बच्ची की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

बता दें कि गुरुवार दोपहर शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 निवासी कृष्णानंद के 3 साल की पुत्री अनन्या खेलने के दौरान गहरे पानी में चली गई थी।

अपनी बच्ची को डूबता देख मां ने भी नदी में छलांग लगा दी थी, पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया था।

सूचना पाकर कदमा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से अनन्या को ढूंढने का काफी प्रयास किया पर वह नहीं मिली।

 

 

 

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे महिला सहित चार गिरफ्तार

जमशेदपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल...

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत