जलपुरुष बनकर उभरे मानगो के भाजपा नेता नीरज सिंह
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या को देखते हुए मानगो और उलीडीह भाजपा मंडल की पहल पर विगत तीन महीनों से भाजपा नेता नीरज सिंह के सौजन्य से क्षेत्र के लोगों को घर-घर जाकर टैंकर द्वारा जलापूर्ति करायी जा रही है।
यही कारण है कि भाजपा नेता नीरज सिंह क्षेत्र में जल पुरुष के नाम से विख्यात होने लगे हैं।
हैरानी की बात यह है कि इस जलसेवा में कोई भी वेतनभोगी कर्मचारी शामिल नहीं है, बल्कि सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ता हैं।
यहां तक कि टैंकर चालक भी भाजपा कार्यकर्ता ही है।
बता दें कि अहले सुबह से ही भाजपाई टैंकरों में पानी लेकर घर- घर पहुंचते हैं और तब तक पानी मुहैया कराते हैं, जब तक लोगों के दिनचर्या में लगने वाले पर्याप्त मात्रा में पानी उन्हें नहीं मिल जाते।
भाजपा नेता नीरज सिंह एवं मानगो मंडल अध्यक्ष बस्ती- बस्ती जाकर खुद भी मॉनिटरिंग करते हैं और लोगों को दिलासा देते हैं।
भाजपा नेता नीरज सिंह ने वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कहा जिन घोषणाओं और वायदों को लेकर क्षेत्र की जनता ने राज्य में सत्ता परिवर्तन में अहम भूमिका निभाई थी, आज वे सभी योजनाएं कागजों पर ही सिमट कर रह गई हैं।
स्थानीय विधायक सह राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता पर भी उन्होंने कड़ा प्रहार किया और कहा इसका जवाब जनता आने वाले दिनों में देगी।
उन्होंने कहा कि बूंद-बूंद पानी के लिए तरसती जनता की चिंता मंत्री ने नहीं की और उन्होंने सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की है।
