झारखंड में कोरोना प्रोटोकाल को लेकर सख्ती बढ़ी, बगैर मास्क पहने घर से निकले तो खैर नहीं

जमशेदपुर/रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए सरकारी मशीनरी रेस हो गई है. कोविड-19 को लेकर जारी प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू कराने के लिए जमशेदपुर, रांची. धनबाद, हजारीबाग समेत सभी शहरों में जांच अभियान तेज कर दिया गया है.


ऐसी स्थिति में बिना मास्क पहने सड़कों या बाजारों में जाने का मतलब प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना है. बिना मास्क के पकड़े जाने पर चेतावनी, फटकार व जुर्माना जैसे दंड का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा प्रशासन कोरोना की जांच भी करा सकता है.


वैसे भी समय-समय पर विशेष कोरोना जांच अभियान चलाने की योजना पर भी सरकार काम कर रही है. अलग-अलग जिलों में अलग-्लग दिन विशेष जांच की जाएगी.


विशेष जांच में रेलवे स्टेशन. बस स्टैंड़, बाजार या प्रमुख स्थानों पर किसी को भी जांच के लिए सैंपल लिया जा सकता है. जमशेदपुर शहर में पांच जनवरी बुधवार को दस हजार जांच कराने का लक्ष्य तय किया गया है.


बाजारों में सिर्फ मास्क की ही जांच नहीं की जाएगी बल्कि देखा जाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है या नहीं. लगे हाथ लोगों को सेनेटाइज का इस्तेमाल करते रहने या साबुन से हाथ धोते रहने की भी याद दिलाई जा रही है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

स्वर साम्राज्ञी Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर दे दी जान

चाईबासा। मामूली बात को लेकर हुए घरेलू विवाद में पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर ओपी अंतर्गत कोकचो गांव निवासी 32 वर्षीय हरिचरण जोंको ने फांसी...

जमशेदपुर में ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

जमशेदपुर : ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा आंदोलन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत