15-18 आयु वर्ग के बच्चों का कोरोना टीकाकरण आज से, जमशेदपुर में बने आठ स्थायी सेंटर


जमशेदपुर : लौहनगरी में भी सोमवार तीन जनवरी से 15 से 17 वर्ष के बच्चों को कोरोना टीका देने की शुरुआत हो जाएगी. इसके लिए शहर में आठ स्थायी वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं. इसके अलावे जिले के सभी स्कूल एवं कॉलेजों में टीकाकरण किया जाएगा.


वैसे तो बच्चों के टीकाकरण के लिए ऑन लाइन पंजीयन कराने का काम को-विन पोर्टल पर शुरू हो चुका है लेकिन तीन जनवरी से इस उम्र वर्ग के बच्चे ऑनसाइट पंजीकरण भी करा सकेंगे.

धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी व वैक्सीनेशन कोषांग के वरीय प्रभारी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि आठ स्थायी केंद्रों, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के अलावा कुछ विद्यालयों में मोबाइल वैन के माध्यम से भी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा.
शहर में कहां बने स्थायी केंद्र

  1. राजेन्द्र विद्यालय साकची 2. हिल टॉप स्कूल टेल्को 3. आर.वी.एस एकेडमी मानगो डिमना 4. सेवा सदन सोनारी 5.एक्स.एल.आर.आई सर्किट हाउस एरिया. 6. विद्या भारती चिन्मया विद्यालय बिष्टुपुर, 7. आर पी पटेल जुगसलाई एवं 8. ज्ञानदीप हाई स्कूल बिरसानगर जोन-6.
    हो रहा ऑनलाइन पंजीयन

  2. 15-18 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन का काम एक जनवरी से ही को-विन पोर्टल पर शुरू हो चुका है. वर्ष 2007 या उससे पहले जन्म लेने वाले बच्चे को-विन (ऑनलाइन) या ऑनसाइट (वॉक-इन) मोड में पंजीकरण कर सकेंगे. वैसे जिन जिन बच्चों ने अभी तक ऑनलाइन पंजीयन नहीं कराया है, वे तीन जवनरी से टीकाकरण केंद्रों पर जाकर ऑनसाइट पंजीकरण करवा सकते हैं.

पंजीकरण में ये दस्तावेज भी मान्य
आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, फोटो के साथ राशन कार्ड, विशिष्ट विकलांगता आईडी (यूडीआईडी कार्ड / प्रमाण पत्र) जैसे अन्य वैध निर्धारित फोटो आईडी कार्ड. इसके अलावा पंजीकरण के लिए बच्चों के लिए छात्र फोटो आईडी कार्ड को भी शामिल किया गया है. जब अन्य कार्ड उपलब्ध नहीं होगा तब छात्र पहचान पत्र का उपयोग मान्य होगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

किराया वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे जमशेदपुर के सैरात दुकानदार, कहा-निर्णय वापस नहीं लिया गया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न बाजारों के सैरात दुकानदारों ने मार्केट का किराया बढ़ाए जाने का जोरदार विरोध किया है। मंगलवार को व्यापारियों ने...

बिहार की पत्रकारिता में ‘भेलारी’ युग का नया अध्याय: अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगा ‘भेलारी न्यूज’ का जलवा

==​1 अप्रैल से औपचारिक शुरुआत; न्यूज़ के साथ 'व्यूज' का तड़का और ठेठ अंदाज़ में राजनीतिक विश्लेषण पेश करेंगे दिग्गज पत्रकार कन्हैया भेलारी ​पटना: ​बिहार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत