15 से 18 साल के बच्चों की वैक्सीनेशन शुरू, जमशेदपुर में देखा जा रहा जबरदस्त उत्साह

जमशेदपुर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सोमवार तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को भी कोरोना टीका देने की शुरुआत हो गई. झारखंड के जमशेदपुर शहर में इस टीकाकरण को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.


सुबह से ही जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र में बनाए गए आठ स्थायी केंद्रों पर बच्चे जुटने लगे. कई बच्चे अकेले आए तो कुछ अभिभावकों के साथ. इममें से अधिकांश ने पहले से अपना पंजीकरण करा रखा था. कुछ बच्चों का स्थायी सेंटर पर आनॅ स्पॉट पंजीकरण हुआ.


पहले दिन 20 हजार बच्चों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है. शहरी इलाकों में आठ तो ग्रामीण क्षेत्रों में 10 स्थायी टीका केंद्र बनाए गए हैं.


इन स्थायी केंद्रों के अलावा शहर के स्कूलों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है. जिस स्कूल से 20 छात्रों का स्लॉट दिया जाएगा वहां मोबाइल वैन के जरिए बच्चों को वैक्सीनेट किया जाएगा.


दिन एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में वैक्सीन लेने पहुंचे बच्चों ने वैक्सीन लेने के बाद खुद को सहज बताया. बच्चों का कहना था कि सरकार ने अच्छी पहल की है. टीका लेकर अच्छा लग रहा है. दूसरे बच्चों को भी वैक्सीन लेने आगे आना चाहिए.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

जमशेदपुर में एसयूसीआई का जोरदार प्रदर्शन, नागरिक सुविधाओं को लेकर उठाई आवाज

जमशेदपुर में एसयूसीआई ने नागरिक समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें जल संकट, सफाई और फ्लाइओवर निर्माण जैसे मुद्दे उठाए गए।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत