साकची अग्रसेन भवन में एक नवम्बर से होगा अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

जमशेदपुर: सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम, टाटानगर शाखा द्धारा श्रीश्री बालाजी महाराज का अखंड सवालाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन आगमी 01 नवम्बर मंगलवार से 11 नवम्बर शुक्रवार तक साकची श्री अग्रसेन भवन में प्रतिदिन होगा।

61 जोड़ों के द्धारा संकल्प और अखंड सवालाख हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ मंगलवार 01 नवम्बर को सुबह 10 बजे होगा। इससे पहले मंगलवार की सुबह 07।30 बजे साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित महालक्ष्मी दादी मंदिर में गो पूजन, सुबह 08 बजे श्री हनुमान ध्वजा पदयात्रा शुरू होगा, जो साकची अग्रसेन भवन जायेगी।

ग्यारह दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान की सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में गुरूवार को अयोजको ने बिष्टुपुर राजस्थान भवन में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि श्री श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम की कृपा से इस धार्मिक अनुष्ठान के सभी कार्यक्रम परमश्रद्धेय संतोष भाई (बर्नपुर) के सानिध्य में होगें।

उन्होंने आगे बताया कि 06 नवम्बर रविवार से 10 नवम्बर गुरूवार तक प्रतिदिन सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक श्रीराम हनुमत कथा होगा। परम श्रद्धेय श्रीराम मोहन महाराज कथा का वाचन करेगें।

09 नवम्बर बुधवार को दोपहर 03 बजे से श्री राणी सती दादी जी का मंगलपाठ होगा।

भजन गायक मनोज सेन मंगलपाठ का वाचन करेंगे।

10 नवम्बर गुरूवार की शाम 04 बजे से कथा वाचिका रेखा पारिख द्धारा संगीतमय सामुहिक सुन्दरकांड का पाठ किया जायेगा। इसी प्रकार 11 नवम्बर शुक्रवार की शाम 04 बजे से संगीतमय हनुमान चालीसा एवं भजनों की अमृत वर्षा होगी।

संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से सुरेश सोंथालिया, संदीप मुरारका, बीएन शर्मा, भरत वसानी, शंकर सिंघल, ओमप्रकाश रिंगसिया, महेश सोंथालिया, शिव प्रकाश शर्मा, सांवरमल अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, प्रेम काबरा, रेणु अग्रवाल, संगीता काबरा, कविता अग्रवाल भी मौजूद थीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड भाजपा : प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, देखें 19 नेताओं के नाम व मोबाइल नंबर

-भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान, 19 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी _ राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा तैयार, नई प्रवक्ता सूची जारी _झारखंड भाजपा...

दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों में हर हफ्ते होगी जन सुनवाई, उपराज्यपाल ने दिया निर्देश

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने 20 जून से सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देश दिया है कि वे हर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत