बिहार : नए स्वरूप में सजेगा सोनपुर मेला, आमी मंदिर बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में एशिया प्रसिद्ध सोनपुर मेला स्थल और सारण जिले के आमी स्थित अंबिका भवानी मंदिर के व्यापक विकास की योजना बनाई गई है। पर्यटन विभाग ने दोनों परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार को 37 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का प्रस्ताव भेजा है।

बताया गया कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत सोनपुर मेला क्षेत्र के विकास के लिए 24.29 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजी गई है। गंगा और गंडक नदियों के संगम पर आयोजित होने वाला सोनपुर मेला देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला यह मेला धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

परियोजना के तहत सोनपुर मेला परिसर में भव्य प्रवेश द्वार, चौड़ी एवं बेहतर सड़कें, डिजिटल सूचना प्रणाली, हरित ऊर्जा आधारित सुविधाएं, आधुनिक पार्किंग, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय और पर्यटकों के लिए अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे मेला क्षेत्र को सालभर पर्यटन गतिविधियों के लिए विकसित करने में मदद मिलेगी।

वहीं, शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध आमी स्थित अंबिका भवानी मंदिर के विकास के लिए 13.19 करोड़ रुपये की योजना केंद्र सरकार को भेजी गई है। इस परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, नदी तट का विकास, पार्किंग, अतिथि गृह, वॉकवे, प्रकाश व्यवस्था और अन्य पर्यटक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

पर्यटन विभाग के अनुसार वर्तमान में राज्यभर में 33 बड़ी पर्यटन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनमें पुनौराधाम, महाबोधि केंद्र, इको पार्क, लेक फ्रंट सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। गया में 165.44 करोड़ रुपये की लागत से बौद्ध मेडिटेशन सेंटर का निर्माण भी प्रगति पर है।

इसके अलावा राज्य में पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने के लिए पीपीपी मॉडल पर पांच फाइव स्टार होटलों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें राजगीर में दो, वैशाली में एक तथा पटना में दो होटल विकसित किए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि पर्यटन स्थलों के विकास से न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

एमएनपीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दिल्ली के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश के योगदान को याद किया

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को श्रद्धांजलि...

झारखंड में उन्नत नेत्र शल्य चिकित्सा केंद्र ‘दृष्टि’ की शुरुआत

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भुइयांडीह में तेज रफ्तार बस बनी काल, सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौके पर मौत

जमशेदपुर : शहर के भुइयांडीह बस स्टैंड के समीप रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत...

SIR-2026: जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी के अपार्टमेंट परिसरों में 14 जून को लगेगा मतदाता मैपिंग विशेष शिविर

जमशेदपुर : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 48-जमशेदपुर पूर्वी और 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में छूटे हुए मतदाताओं की पहचान और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत