जमशेदपुर। बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास, जमशेदपुर के लाभुकों को आवंटित फ्लैटों की चाबी 19 जून को मिल जाएगी। शनिवार को यह जानकारी नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधायक सरयू राय को फोन पर दी।
मंत्री ने सरयू राय की उस मांग को भी मान लिया, जिसमें उन्होंने फ्लैटों में हुई टूट-फूट को सरकारी खर्चे पर मरम्मत कराने का आग्रह किया था। विधायक ने मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। इसके साथ ही लाभुकों की चिर प्रतीक्षित मांग पूर्ण हो जाएगी।
सरयू राय ने बताया कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उनसे कहा है कि इस संबंध में विभाग की तरफ से आधिकारिक निर्देश विभाग के संबंधित अधिकारियों को जल्द ही दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 जून को लाभुकों को हर हाल में फ्लैट की चाबी मिल जाएगी।
