बागबेड़ा गांधीनगर में हुए डबल मर्डर का खुलासा 10 घंटे के अंदर, मृतक की पत्नी व प्रेमी हिरासत में

मृतक राजू के चार बच्चे हैं, जिन्हें मृतक के चाचा और मामले के शिकायतकर्ता काजू महंती के सुपुर्द कर दिया गया है.

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत गांधीनगर में शुक्रवार सुबह 65 वर्षीय सुशील महंती और उनके 40 वर्षीय पुत्र राजू महंती का शव संदिग्ध अवस्था में मिले मामले का बागबेड़ा पुलिस ने 10 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक राजू की पत्नी डी देवी और उसके कथित प्रेमी जे कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

यह जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने बताया, कि मृतक राजू मोहंती ने बीती रात अपनी पत्नी को जे कुमार के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिया था.

इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई.

एसएसपी के अनुसार, इसी क्रम में जे कुमार ने राजू की गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं पास ही दुकान में राजू के 65 वर्षीय पिता सुशील मोहंती सो रहे थे. उसने उनकी भी कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी.

एसएसपी ने बताया कि जे कुमार सुशील के मकान में बतौर किराएदार रहता था और उसकी राजू की पत्नी के साथ नाजायज संबंध थे.

एसएसपी ने बताया कि डी देवी गांजा तस्कर है, और वह पूर्व में भी गांजा बेचने के आरोप में जेल जा चुकी है.

एसएसपी ने यह भी कहा कि दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है.

मृतक राजू के चार बच्चे हैं, जिन्हें मृतक के चाचा और मामले के शिकायतकर्ता काजू महंती के सुपुर्द कर दिया गया है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में आंध्र प्रदेश के मरीन इंजीनियर समेत तीन भारतीय नाविकों की मौत

विशाखापत्तनम, 11 जून (आईएएनएस)। ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी सैन्य हमले में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी मरीन इंजीनियर...

यह कोई गठबंधन नहीं, ‘ठगबंधन’ है, कई दलों का जनाधार अब सिर्फ कागजों पर: गिरिराज सिंह

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। इंडिया गठबंधन की बैठक और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत