‘सारे भेद खुल गए, राजदार न रहा’, तृणमूल कांग्रेस में फूट पर भाजपा नेता ने कसा तंज

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस में पड़ी फूट को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जब से भतीजे (अभिषेक बनर्जी) को टीएमसी में जिम्मेदारी मिली है, पार्टी में टकराव और कंफ्यूजन दिखाई पड़ी है। इसके साथ ही, नकवी ने राज कपूर की फिल्म के गीत की पंक्तियां सुनाते हुए कहा कि ‘सारे भेद खुल गए, राजदार न रहा’।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “‘दोस्त-दोस्त न रहा, प्यार-प्यार न रहा, सारे भेद खुल गए, राजदार न रहा।’ जो दीदी का घर था, वो जब से भतीजे का घरौंदा बना, तब से उसमें टकराव दिखाई पड़ता है और कन्फ्यूजन भी दिखाई पड़ता है। मेरा यही कहना है कि टीएमसी को आत्मचिंतन करना होगा कि किस तरह अंहकार, अराजकता और अति-आत्मविश्वास उन्हें समाप्त कर रहा है।”

टीएमसी के कांग्रेस में विलय की चर्चाओं पर भाजपा नेता ने कहा, “झटके पर झटका खाने के बाद अगर कोई डूबते हुए जहाज पर बैठने की कोशिश करेगा तो यह उसकी अपनी इच्छा है। कांग्रेस की स्थिति यह है कि ‘हम तो डूबे हैं साथी तुम्हें भी ले डूबेंगे।’ अब इनका (ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी) का बसेरा डूबता हुआ जहाज है तो मेरा यही कहना है कि ‘जल्द ठीक हो जाएं।'”

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक पर नकवी ने कहा, “कांग्रेस अच्छी तरह समझ चुकी है कि सत्ता पर जन्म सिद्ध अधिकार वाला गुरूर चकनाचूर हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के सफल कार्यकाल से कांग्रेस को और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस को यह भी समझ में आ चुका है कि अगले 20-25 सालों तक केंद्र में कोई जगह खाली नहीं है। फिर भी कांग्रेस को प्रयास करने देते हैं।”

वहीं, मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की होने वाली बैठक को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार बिना रुके और थके सभी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। वे कार्यों की समीक्षा भी करते हैं।”

‘धर्मांतरण रोकथाम सेल’ के मुद्दे पर भाजपा नेता ने कहा कि डराकर, फंडिंग या दबाव वाला ‘धर्मांतरण का धंधा’ रोका जाना बहुत जरूरी है। आज के समय में ‘अवैध धर्मांतरण’ के खिलाफ सारे उपाय किए जाने की जरूरत है।

डीसीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

EAST SINGHBHUM : पोटका प्रखंड के हेंसलबील गांव में वज्रपात से विवाहित महिला की मौत

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हेंसलबील गांव की शादीशुदा महिला मुस्कान पान (22) की वज्रपात से मौत हो गई।...

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी बधाई, ‘एक्स’ पोस्ट में ममता बनर्जी को किया टैग

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने का एक...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

हिमाचल के ऊना से कोलकाता तक सीधी ट्रेन शुरू, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

शिमला, 6 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश को शनिवार को रेल संपर्क के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। हिमाचल के ऊना जिले के अंब...

भांगर बम विस्फोट मामले में एनआईए की कार्रवाई, पूर्व टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत