पश्चिम बंगाल में जो भी घुसपैठिए आए, उसके लिए केंद्र जिम्मेदार : रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 30 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कई अहम राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र पर सवाल उठाए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे से लेकर कर्नाटक की राजनीति और नीट पेपर लीक मामले तक अपनी बात रखी।

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को रोकने के लिए बनाए जा रहे होल्डिंग प्वाइंट्स पर रविदास मेहरोत्रा ने आईएएनएस से कहा कि राज्य में जो भी घुसपैठिए आए, उसके लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि अब घुसपैठ रोकने के नाम पर नए कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन भाजपा असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उनके मुताबिक जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों पर जवाब देने के बजाय ऐसे मुद्दों को प्रमुखता दी जा रही है।

कर्नाटक की राजनीति पर बोलते हुए सपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने डीके शिवकुमार को अपना नेता चुन लिया है और अब वह कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने इसे कांग्रेस का आंतरिक फैसला बताते हुए कहा कि पार्टी ने अपने नेतृत्व को लेकर निर्णय ले लिया है।

वहीं, नीट परीक्षा और पेपर लीक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत करते हुए रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि अदालत ने साफ कहा है कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है और पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रविदास मेहरोत्रा ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का स्वागत किया, जिसमें परीक्षा से जुड़े विवादों और पेपर लीक मामले में जिम्मेदारी तय करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जानी चाहिए और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए।

वीकेयूवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से चाय से लेकर डीजल-पेट्रोल तक सब महंगा हुआ : अखिलेश यादव

मैनपुरी, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा।...

ममता बनर्जी खुद अभिषेक को बढ़ा रही हैं आगे, इसीलिए हो रहा है टीएमसी का ऐसा हाल: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की नई शिकायत, एनएमसी ने मांगी रिपोर्ट

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की एक नई शिकायत सामने आने के बाद छात्र सुरक्षा और छात्रावास अनुशासन को...

पीएम मोदी का 12 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा नेता

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत