अविजीत मजूमदार ने छोड़ी टीएमसी, पार्टी को बताया ‘तृणमूल मुस्लिम कांग्रेस’

कोलकाता, 29 मई (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के नेता और इस बार असम के गुवाहाटी से चुनाव लड़ने वाले अविजीत मजमूदार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अविजीत ने ई-मेल के जरिए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है।

अविजीत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस की छवि असम में केवल मुस्लिमों की पार्टी के रूप में बन गई है। सिर्फ असम ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस केवल मुस्लिम समुदाय के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से वह अब इस पार्टी के लिए आगे काम नहीं कर सकते।

अविजीत मजूमदार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “स्थापना के समय से मैं असम तृणमूल कांग्रेस का सदस्य और सचिव था। इसके अलावा, टीएमसी मीडिया सेल का प्रमुख रहा और इस बार गुवाहाटी से चुनाव भी लड़ा। कोई भी हिंदुत्व मानने वाला व्यक्ति टीएमसी में नहीं रह सकता। अब टीएमसी का मतलब ‘तृणमूल मुस्लिम कांग्रेस’ हो गई है।

अविजीत ने कहा, “पार्टी छोड़ने का एक और कारण है। असम में बांग्लादेशी और मुस्लिम लोगों पर पार्टी का ज्यादा झुकाव है। हिंदुओं पर पार्टी के नेता कभी नहीं बात करते हैं। मैं हिंदू हूं और मेरी विचारधारा है, इसलिए पार्टी में रहना उचित नहीं है।”

असम में तृणमूल कांग्रेस के भविष्य को लेकर मजूमदार ने कहा, “असम में अब कांग्रेस का कुछ भी नहीं है। असम टीएमसी के कार्यालय में एक भी कार्यकर्ता और आदमी नहीं दिखता है। मैंने ही असम में टीएसी को पहचान दिलाई थी, जो गलत फैसला साबित हुआ। अब असम में टीएमसी को कोई पूछने वाला नहीं है।

गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव 2026 में अविजीत मजूमदार ने टीएमसी के टिकट पर गुवाहटी सेंट्रल से चुनाव लड़ा था। मजूमदार कुल 1061 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे थे। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की थी।

ओपीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार’, तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा, खान सर पर भी लगाए गंभीर आरोप

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर...

कोलकाता नगर निगम चुनाव 7 दिसंबर तक होंगे: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव अगले छह महीनों के भीतर होंगे। मुख्यमंत्री...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को खासमहल में होगा जिला स्तरीय आयोजन

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस...

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत