SARAIKELA KHARSAWAN : चांडिल में जंगली हाथी का आतंक, पांच घर तोड़े, अनाज किया बर्बाद

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। भोजन की तलाश में हाथी ग्रामीण इलाकों में घुसकर घरों और अनाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार देर रात एक सिंगल जंगली हाथी ने चांडिल के लावा बहेराडीह और काशीपुर गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने पांच घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखा धान, चावल समेत अन्य खाद्यान्न भी खा गया। घटना के बाद दोनों गांवों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, देर रात हाथी अचानक गांव में घुस आया और एक-एक कर कई घरों की दीवारें और छप्पर तोड़ने लगा। घरों में सो रहे लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे। हाथी ने घरों में रखा अनाज भी बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और मशाल जलाकर किसी तरह हाथी को गांव से जंगल की ओर खदेड़ा।

लावा बहेराडीह गांव में तरनी महतो, पूर्णचंद महतो और राजीव महतो के घरों को हाथी ने नुकसान पहुंचाया। तरनी महतो के घर में रखा अनाज भी हाथी खा गया। इसके बाद हाथी काशीपुर गांव पहुंचा, जहां उसने दो अन्य घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिंगल हाथी पिछले कई दिनों से इलाके में सक्रिय है और रात होते ही गांवों में घुसकर तबाही मचा रहा है।

लगातार बढ़ रहे हाथी आतंक से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। एक ओर लोगों के घर टूट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सालभर के लिए रखा अनाज भी नष्ट हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में चांडिल के कई गांवों में एक दर्जन से अधिक घरों को नुकसान पहुंच चुका है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंचती और अब तक प्रभावित लोगों को मुआवजा भी नहीं मिला है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं और वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था तथा शीघ्र मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पटना: लालू यादव के 79वें जन्मदिन पर ढोल-नगाड़े के साथ आवास पर पहुंचे कार्यकर्ता, काटा गया केक

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। 11 जून को राजद के मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है। उन्हें देश के...

टीएमसी में भगदड़, इंडी गठबंधन ‘महालठबंधन’ बना, राहुल कांग्रेस की नैया डुबो रहे: दिलीप जायसवाल

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने मंगलवार को विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दलों पर निशाना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत