डिमना लेक के पास रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस हिरासत में तीन जोड़े

जमशेदपुर। बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक से सटे बोंटा पंचायत के गेरूआ गांव स्थित एक रिसॉर्ट में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने चल रहे देह व्यापार के विरोध में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रिसॉर्ट परिसर में घुसकर कई कमरों की तलाशी ली और आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद तीन जोड़ों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं एक अन्य जोड़ा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना रविवार सुबह की है। ग्रामीणों का आरोप है कि डिमना लेक के समीप स्थित लेक व्यू रिसॉर्ट में पिछले करीब छह महीनों से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहरी क्षेत्रों से युवक-युवतियां यहां पहुंचते थे और रिसॉर्ट की आड़ में गलत कार्य किए जाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

ग्रामीण आज सामूहिक रूप से रिसॉर्ट पहुंचे और कमरों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान तीन अलग-अलग कमरों से तीन जोड़ों को पकड़ा गया, जबकि एक अन्य भवन में मौजूद एक जोड़ा पीछे के रास्ते से भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने रिसॉर्ट के मैनेजर संतोष गिरी को भी पकड़ लिया और उस पर आक्रोश जताया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। बाद में सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मैनेजर को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ लिया।

पुलिस ने पकड़े गए तीनों जोड़ों को हिरासत में लेकर थाना ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण रिसॉर्ट मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक रिसॉर्ट मालिक मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक वे किसी को जाने नहीं देंगे। साथ ही ग्रामीणों ने रिसॉर्ट को स्थायी रूप से बंद कराने की मांग भी उठाई। पूछताछ के दौरान मैनेजर संतोष गिरी ने बताया कि रिसॉर्ट धनबाद निवासी विनोद सिंह का है। उसने यह भी कहा कि एक ही चहारदीवारी के भीतर एक ओर पतंजलि चिकित्सा केंद्र संचालित होता है, जबकि दूसरी ओर रिसॉर्ट चलता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रिसॉर्ट में शहर के विभिन्न इलाकों से लोग पहुंचते थे और यहां लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस द्वारा कमरों की तलाशी लेने पर कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने बरामद सामान को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण रिसॉर्ट के बाहर जुटे रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार

झारसुगुडा, 10 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखे आरोप...

मोदी सरकार के 12 साल पर हुड्डा ने उठाए सवाल, कहा- बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी

चंडीगढ़, 10 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम मोदी का 12 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा नेता

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस...

खान सर पर एफआईआर के बाद गुरु रहमान का बड़ा बयान, बोले- उन्हें भी जेल जाना चाहिए

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। रौशन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत