SIR : हेमंत सोरेन का स्पष्ट संदेश- एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची से बाहर नहीं रहना चाहिए

रांची : Jharkhand Mukti Morcha ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर स्पष्ट और सख्त संदेश दिया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची से बाहर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने इसे महज एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा बताया।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में 12 जिलों के पार्टी पदाधिकारी, सांसद और विधायक शामिल हुए। बैठक में SIR और आगामी जनगणना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने और हर स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

इस दौरान मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी विचार-विमर्श किया गया। झामुमो नेताओं ने Bharatiya Janata Party की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि SIR के जरिए आदिवासी, मूलवासी और वंचित वर्गों के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है।

पार्टी ने दोहराया कि हर कार्यकर्ता जनहित और संगठन की मजबूती के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे। जमशेदपुर :

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंडः हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी के परियोजना कार्यालय में हमला कर मचाई तोड़फोड़, इलाके में तनाव

हजारीबाग, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए काम करने वाली बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के...

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को फिर सीआईडी का समन, 14 जून को दोबारा होगी पूछताछ

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक...

तिरुवनंतपुरम में सीपीआई-एम में बड़ी फूट, जॉय के टिके रहने से शिवनकुट्टी नाराज

तिरुवनंतपुरम, 10 जून (आईएएनएस)। केरल की राजधानी में सीपीआई-एम के अंदर गुटीय लड़ाई और तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत