जमशेदपुर के गैजुएट कॉलेज में छात्राओं को मार्केटिंग रिसर्च, लीड जेनरेशन व एडवांस्ड एक्सेल के मिले मंत्र

  • डिजिटल मार्केटिंग व फाइनेंशियल मॉडलिंग दो दिवसीय कार्यशाला

जमशेदपुर: साकची स्थित गैजुएट कॉलेज के प्लेसमेंट सेल एवं वेंचरिंग डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डिजिटल मार्केटिंग एवं फाइनेंशियल मॉडलिंग विषयक दो दिवसीय कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या डॉ. सविता मिश्रा ने की।
15 और 16 अप्रैल को आयोजित इस कार्यशाला में वेंचरिंग डिजिटल के सीएमओ निखिल शर्मा, यमन छावड़ा और नितिन कुमार ने छात्रों को मार्केटिंग रिसर्च, लीड जेनरेशन, डिजिटल मार्केटिंग के स्कोप तथा एडवांस्ड एक्सेल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान पीपीटी प्रस्तुति के साथ-साथ प्रायोगिक सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे छात्राओं को विषय की व्यावहारिक समझ मिल सकी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. अर्चना सिन्हा और को-ऑर्डिनेटर डॉ. नूपुर राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस कार्यशाला में बीबीए, बी.कॉम और एम.कॉम की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और प्रशिक्षण से लाभान्वित हुईं।
कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने इस तरह के व्यावहारिक प्रशिक्षण को अपने करियर के लिए उपयोगी बताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दल बदलने वाले नेताओं के बढ़ते चलन के बीच राजनीति निजी स्वार्थ का धंधा बनी : शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद कई सांसदों और विधायकों के पार्टी छोड़ने के बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब...

राबड़ी आवास पर मनाया गया लालू यादव का जन्मदिन, तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने सरकार को घेरा

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास पर जश्न का माहौल रहा।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत