मानगो बाजार के सुधार के लिए मेयर का सख्त रुख, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मानगो : मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आज पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के साथ मानगो बाजार क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। यह निरीक्षण क्षेत्र की जनता और व्यापारियों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर किया गया, ताकि जमीनी स्तर पर समस्याओं का आकलन कर उनका शीघ्र समाधान किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने बाजार क्षेत्र की विभिन्न बुनियादी समस्याओं को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने सबसे प्रमुख समस्या के रूप में जाम नालियों का मुद्दा उठाया। कई स्थानों पर नालियां पूरी तरह अवरुद्ध पाई गईं, जिससे जल जमाव, गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। इस पर मेयर ने नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, बाजार क्षेत्र में जगह-जगह जर्जर और लटकते हुए बिजली के तार भी पाए गए, जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। मेयर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल इन तारों की मरम्मत एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्य सड़कों की खराब स्थिति भी निरीक्षण के दौरान सामने आई। मेयर ने संबंधित विभाग को शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों और व्यापारियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

साथ ही, मुख्य मार्ग पर नालियों के निर्माण की आवश्यकता को भी चिन्हित किया गया। मेयर ने कहा कि उचित नाली निर्माण से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को जुस्को और बाजार समिति के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करें और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।”

इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से स्थानीय लोगों ने जर्जर बिजली तारों को बदलने, नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा टूटी सड़कों और नालियों के निर्माण की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और मेयर इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

निरीक्षण के समय नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। मेयर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और मानगो बाजार को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से चाय से लेकर डीजल-पेट्रोल तक सब महंगा हुआ : अखिलेश यादव

मैनपुरी, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा।...

ममता बनर्जी खुद अभिषेक को बढ़ा रही हैं आगे, इसीलिए हो रहा है टीएमसी का ऐसा हाल: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली में आज ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक, केंद्र की नीतियों के खिलाफ विपक्षी एकजुटता पर जोर

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक में 23 राजनीतिक दलों ने अपनी भागीदारी...

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 13 जून को ब्लॉक क्लोजर, दो दिन बंद रहेगा उत्पादन

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स प्रबंधन ने 13 जून (शनिवार) को जमशेदपुर प्लांट में एक दिवसीय ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है। कंपनी प्रबंधन की ओर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत