जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विक्की सिंह राजपूत गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में राहुल सिंह सरदार, राखल कुंभकार, विकास महतो और कृष्ण सिंह शामिल हैं। सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई है।
जमशेदपुर के विक्की सिंह पर गोलीबारी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार