मानगो उलीडीह के ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आया युवक 24 लाख के गहने लेकर फरार

जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। विशेषकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी, फायरिंग की घटनाएं शामिल हैं। मंगलवार को मानगो में एक शातिर युवक ने आभूषण दुकान से लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। यह मामला उलीडीह थाना क्षेत्र का है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। उस समय दुकान में मौजूद अभिजीत, जो दुकानदार विश्वनाथ दत्ता का बेटा है, उसे गहने दिखाने लगा।

इसी दौरान युवक ने चालाकी से एक आभूषण पसंद किया और एक हजार रुपये एडवांस देकर शाम को लेने की बात कहकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब अभिजीत को शक हुआ और उसने जांच की, तो एक डिब्बे में रखा कीमती आभूषण गायब मिला।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर स्पष्ट हुआ कि युवक झांसा देकर गहना लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 23 से 24 लाख रुपये के बीच है।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक एक दिन पहले भी दुकान में आया था और 5700 रुपये के गहने खरीदकर गया था, जिससे उसने दुकानदार का भरोसा जीत लिया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भय का माहौल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

बिरसानगर पीएम आवास लाभुकों ने सरयू राय को किया सम्मानित, 19 जून को फ्लैट की चाबी मिलने पर जताया आभार

जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन कर उनके संघर्ष और सहयोग...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

तमिलनाडु : सीएम विजय के तलाक मामले पर चेंगलपट्टू कोर्ट में आज सुनवाई

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता की...

जम्मू-कश्मीर में पीएमईजीपी लोन घोटाले पर सीबीआई का बड़ा एक्शन, 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

श्रीनगर, 11 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत लोन घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ा कदम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत