अमर शहीदों को नमन का अवसर है तिरंगा यात्रा : काले

अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया जनसंपर्क अभियान

जमशेदपुर : आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान एवं बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, टुइलाडूंगरी कलगिधर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, टिनप्लेट में विभिन्न मजदूर संगठनों के पदाधिकारी, टेल्को में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, अमल संघ पार्क में इंटक नेता बिजय खां, भालूबासा जंबू अखाड़ा समिति, साकची जोगिंदर सिंह जोगी के कार्यालय, गोलमुरी चौक, बर्मामाइंस, भक्तिनगर, कल्यानगर, बारीडीह बस्ती, बिरसानगर (जोन नं. 3डी), डूंगरीटोला, ट्यूब बारीडीह, एग्रिको शिव सिंह बगान, गोविंदपुर भाजपा मंडल कार्यालय, टेल्को मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर, बावनगोडा, साकची टेम्पो स्टैंड सहित कई स्थानों पर बैठकें कर लोगों को इस यात्रा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही नमन कार्यालय में जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के सदस्य, कबड्डी खिलाड़ी एवं साकची, टुइलाडूंगरी एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों के युवा समूहों के साथ बैठक कर यात्रा की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ‘नमन’ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि वे 22 मार्च को आयोजित इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मां भारती के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके बलिदान को स्मरण करने का एक पवित्र अवसर है।

उन्होंने आगे कहा कि देश के वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित इस अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

बैठकों में उपस्थित लोगों ने भी देश के अमर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

दिलीप घोष का ममता पर तंज, बोले- संकट में कोर्ट जाती हैं लेकिन फैसले नहीं मानतीं

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर...

गम्हरिया और आदित्यपुर थाना को मिले नए प्रभारी, संजय प्रसाद व अंजनी कुमार सिंह ने संभाला पदभार

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को संजय प्रसाद ने गम्हरिया थाना प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत