भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने जुगसलाई नगर परिषद चुनाव रद्द करने की मांग की

जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच उत्सुकता के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस पहुंचीं और चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी नौशीन खान के समर्थकों ने कई मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की गई है। रिंकू सिंह का कहना है कि उनके पोलिंग एजेंटों के साथ मारपीट की गई और कुछ बूथों पर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध बताते हुए चुनाव आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर चुनाव रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी आंदोलन करेंगी।

दूसरी ओर, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और प्रत्याशी नौशीन खान के पति हिदायतुल्लाह खान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर बूथों पर अवरोध उत्पन्न कर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को चुनाव प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए और अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए। हिदायतुल्लाह खान ने अपने समर्थकों और टीम के सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए दावा किया कि जनता का समर्थन उनके साथ है और उन्हें अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि अब केवल आधिकारिक परिणाम की घोषणा शेष है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु : सीएम विजय के तलाक मामले पर चेंगलपट्टू कोर्ट में आज सुनवाई

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता की...

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सरकार के आरोपों का किया खंडन, बोली- कर्नाटक को केंद्र से मिला रिकॉर्ड फंड

बेंगलुरुनई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के बीच फंड आवंटन को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्त...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ग्रामीण विकास को बढ़ावा : केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत के विकास, रोजगार सृजन और श्रमिकों की सुरक्षा को नई गति देने के लिए...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में 8 जून को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।कॉन्ट्रैक्ट वर्कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत