हावड़ा- राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस अप लाइन में दुनिया स्टेशन से गुजरते समय कोच के नीचे से निकला धुआं, तकनीशियनों ने की मरम्मत

चाईबासा : चाईबासा (झारखंड) के पास हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस के तीसरे कोच के नीचे से धुआं निकलने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना टुनिया स्टेशन के पास हुई, जहाँ ओवरहीटिंग के कारण ‘हॉट एक्सेल’ (hot axle) से धुआं उठ रहा था। ट्रेन को एक घंटे तक रोककर तकनीशियनों द्वारा सुरक्षित मरम्मत की गई।

गुरुवार सुबह हुई इस घटना के बाद रेल महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेन के ब्रेक बाइंडिंग, हॉट एक्सेल या कोच के नीचे स्थित बैटरी बॉक्स में तकनीकी खराबी के कारण धुआं उठने की आशंका जताई जा रही है.

हालांकि आधिकारिक जांच के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा. सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मियों ने स्थिति की जांच की. सुरक्षा मानकों के तहत कोच का निरीक्षण किया गया और आवश्यक कार्रवाई की गई.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया गया. घटना के दौरान किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे प्रशासन ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन...

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। ओडिशा की उच्च-स्तरीय स्वीकृति प्राधिकरण ने बुधवार को 20 बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिनका कुल निवेश 76,611.86...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत