रांची के न्यू एजी कॉलोनी में एक ही परिवार तीन लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश, बेटे की मौत


रांची। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र मं एक परिवार के तीन लोगों ने खुदकुशी की कोशिश की। इस घटना में बेटे की मौत हो गई, लेकिन मां और छोटी बहन की हालत गंभीर है। सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला हाई कोर्ट की वकील है, उनके साथ उनका सीए बेटा और नाबालिग बेटी ने भी जान देने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाली यह घटना रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू न्यू एजी कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मां और बहन ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की।दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मिहिर के रूप में की गई है। उसने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर जब तक स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि मिहिर हाल ही में कोलकाता से रांची लौटा था. वह चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की पढ़ाई कर रहा था, और चर्चा है कि उसकी नौकरी एक कॉरपोरेट कंपनी में लगी थी।

मिहिर की मां स्नेहा अखौरी और उसकी 14 वर्षीय बहन ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया. स्नेहा अखौरी पेशे से झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता हैं। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल शहर के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बनी है. घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने घर के आसपास मौजूद लोगों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मां और बेटी के होश में आने के बाद ही स्थिति को लेकर ठोस जानकारी मिल सकेगी पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

कोल्हान में सड़क हादसों का कहर जारी, मानगो में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की बस की चपेट में आकर मौत

जमशेदपुर : कोल्हान में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच शनिवार सुबह एक और दर्दनाक दुर्घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।...

गम्हरिया और आदित्यपुर थाना को मिले नए प्रभारी, संजय प्रसाद व अंजनी कुमार सिंह ने संभाला पदभार

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को संजय प्रसाद ने गम्हरिया थाना प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत