राहगोड़ा निवासी सूबेदार प्रणय शर्मा का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ संपन्न हुआ, भुइंयाडीह बर्निंग घाट पर बिटिया ने दी मुखाग्नि

विधि का विधान ऐसा की शनिवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे पर होनी को कुछ और मंजूर था

जमशेदपुर : राहरगोड़ा निवासी सूबेदार प्रणय कुमार शर्मा का अंतिम संस्कार भुइंयाडीह बर्निंग घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ संपन्न हुआ। उनके निवास स्थान से पुलिस के पीसीआर वैन के अगुआई में सेना की गाड़ी में उनका पार्थिव शरीर परिवार समाज पूर्व सैनिकों के साथ को घाट पर लाया गया।

सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी। आर्मी यूनिट एवं स्टेशन हेडक़वाटर के प्रतिनिधि लेफ्टिनेंट यू केशव एवं लेफ्टिनेंट हर्षवर्धन ने रीथ चढ़ा कर अंतिम विदाई दी।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील कुमार सिंह, प्रमोद कुमार दास, रमेश शर्मा, प्रमोद कुमार, हंसराज सिंह, अजय कुमार, राजीव कुमार ओम प्रकाश अनिल सिन्हा गौतम लाल ने संयुक्त रूप से पूर्व सैनिक साथियों ने भी रीथ चढ़ा कर अपने सैनिक साथी को अंतिम विदाई दी।

सूबेदार प्रणय की ग्यारह साल की बेटी प्राची ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को अंतिम विदाई दी।

प्रणय को आज ही के दिन सेना से रिटायर होना था मगर रुड़की सेंटर में उनका आकस्मिक निधन हो गया। लौहनगरी के सैकड़ो देशभक्तों ने पूरे रास्ते भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद ,सूबेदार प्रणय कुमार शर्मा अमर रहे के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार: सीमावर्ती क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने तथा संदिग्ध वित्तीय और व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई का निर्देश

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने गुरुवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर उच्चस्तरीय...

प्रिंस यादव मौत मामले की भारत, बिहार और नेपाल सरकार मिलकर संयुक्त जांच करे : तेजस्वी यादव

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत