एक्सएलआरआइ की टीम सामर्थ्य ने शहर के 550 छात्रों को दिए सफलता के मंत्र, अभिभावक भी हुए शामिल

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर सामर्थ्य द्वारा ‘दिशा 2026’ के 13वें संस्करण का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के स्कूली विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग की गयी. जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में 680 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि 550 से ज्यादा विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मेले में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया.

इस आयोजन में जमशेदपुर और आसपास के 40 से अधिक स्कूलों ने हिस्सा लिया. जिसमें चिन्मया विद्यालय, डीएवी, लोयोला स्कूल, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, काशीडीह हाई स्कूल, डीबीएमएस समेत कई अन्य स्कूल के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हुए. दिशा 2026 में 35 से अधिक करियर गाइडेंस स्टॉल लगाये गये थे, जहां विद्यार्थियों को मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, सशस्त्र बल, डेटा एनालिटिक्स, सोशल साइंसेज, क्रिएटिव आर्ट्स, खेल और सिविल सर्विसेज जैसे विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्सएलआरआइ के 230 से अधिक छात्र स्वयंसेवकों ने अहम भूमिका निभायी. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रो. डॉ. गिरिधर रामचंद्रन का संबोधन रहा. उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को करियर चुनते समय आत्म-ज्ञान, बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने और लांग टर्म सोच रखने की आवश्यकता पर बल दिया. उनके विचारों ने मौजूद लोगों को प्रभावित किया. सामर्थ्य द्वारा सालभर आयोजित की जाने वाली ऐसी पहलों का उद्देश्य विद्यार्थियों की क्षमताओं को पहचानने और उन्हें सही दिशा देने का है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) के संस्थापक अनित थापा ने बुधवार को गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के मुख्य कार्यकारी (चीफ...

राम मंदिर दानपात्र घपले पर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- सरकार ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की

मैनपुरी, 16 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर के दानपात्र में हुए घपलेबाजी को लेकर बड़ा दावा किया। मंगलवार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत