जमशेदपुर : बीते 11 दिनों से लापता सीएच एरिया निवासी उद्यमी पुत्र कैरव गांधी का अब तक पता नहीं चला। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सासंद विद्युत महतो, दिनेशानंद गोस्वामी समेत शहर के कई भाजपा नेता कैरव के सीएच एरिया स्थित आवास पर मिले। भाजपा नेताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा राज्य में कानून व्यवस्था है चौपट। 27 जनवरी को राज्य के डीजीपी से करेंगे मुलाकात, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की सीबीआई जाँच की मांग की।
