सारंडा में दो नक्सलियों के शव बरामद, एक की नहीं हो सकी है पहचान, अब तक 17 हो गई संख्या

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में 17 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। कल के ऑपरेशन को राज्य में सुरक्षाबलों की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी मेंबर अनल दा उर्फ पतिराम मांझी भी शामिल है, जिस पर एक करोड़ से अधिक का इनाम था।

झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉक्टर माइकल राज ने मीडिया को जानकारी दी है कि सारंडा में अभियान के दौरान शुक्रवार को भी नक्सलियों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई है, जिसका करारा जवाब दिया गया है. नक्सलियों के गढ़ में पुलिस और केंद्रीय बल मिलकर जबरदस्त सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जिसमें अभी तक 2 और नक्सली का शव बरामद किया गया है. हालांकि मारे गए 17 वें नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है. बता दें कि सारंडा में गुरुवार को सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में 15 नक्सली मारे गए थे, जिनमें से 13 की पहचान हो गई थी. शुक्रवार को 2 और नक्सली का शव बरामद हुआ है जिसके बाद यह संख्या 17 हो गई है.

मालूम हो कि किरीबुरू थाना अंतर्गत इस अभियान में 209 कोबरा, झारखंड जगुआर, CRPF और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शीर्ष माओवादी अनल उर्फ पतिराम मांझी के सशस्त्र दस्ते के साथ गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे से कई दौर की मुठभेड़ हुई थी . नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए अंधाधुंध गोलीबारी की लेकिन जवानों ने आत्मरक्षा में प्रभावी जवाब दिया. मुठभेड़ के दौरान गुरुवार को 15 नक्सलियों के शव बरामद हो हुए थे। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार और दैनिक उपयोग के सामान भी मिले थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम...

दीपंकर भट्टाचार्य का खड़गे को पत्र, ‘झारखंड राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता ना करें अनर्गल बयानबाजी’

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत