सरायकेला जिला गव्य परिसर में पशु मेला सह पशु प्रदर्शनी में शामिल हुए विभिन्न प्रखंडों के पशुपालक

सरायकेला : जिला गव्य विकास कार्यालय, सरायकेला परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय पशु मेला एवं पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, पशु शल्य चिकित्सक, विभिन्न प्रखंडों के पशु चिकित्सक एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। साथ ही जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए गोपालक, पशुपालक एवं प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान जिला गव्य विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से पशुपालकों एवं कृषकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर संबंधित योजनाओं के अंतर्गत आवेदन भी प्राप्त किए गए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुलभ रूप से उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं विभागीय पदाधिकारियों द्वारा किसानों एवं पशुपालकों को सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। अपने सामूहिक संबोधन में अतिथियों ने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी विकास किसानों की आय बढ़ाने का एक प्रभावी एवं सशक्त माध्यम है तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर पशुपालक आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रतानुसार आवेदन करें तथा आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाएँ।

इस अवसर पर पशु चिकित्सकों द्वारा पशु स्वास्थ्य, उन्नत नस्ल, टीकाकरण, चारा प्रबंधन एवं पशु रोगों की रोकथाम से संबंधित उपयोगी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को तकनीकी जानकारी, सरकारी योजनाओं की पहुँच एवं जागरूकता प्रदान कर जिले में पशुपालन क्षेत्र को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान गव्य प्रभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत 2 दुधारू गाय वितरण योजना के तहत 09 चयनित लाभुकों, 5 दुधारू गाय वितरण योजना के तहत 01 लाभुक तथा 10 दुधारू गाय वितरण योजना के तहत 01 लाभुक को लाभान्वित किया गया। इस प्रकार कुल 11 लाभुकों के बीच 17 दुधारू गायों का वितरण किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार : पूर्णिया में हाईवे पर हुई टक्कर में डंपर ड्राइवर की मौत

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले में डगरुआ पुलिस स्टेशन के इलाके में बरसोनी टोल प्लाजा...

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत