रांची : झारखंड भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का रामगढ़ आगमन पर एक निजी होटल के समीप भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद साहू मां छिन्नमस्तिके के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि एवं झारखंड में भाजपा सरकार गठन की कामना की।
इस दौरान साहू रांची के चर्ची क्षेत्र से लापता रहे बच्चों के परिजनों से भी मिले, जिन्हें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खोज निकाला था। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए सरकार से बच्चों व उनके परिजनों को सम्मान और सहयोग देने की मांग की।
मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, विधायक रौशन लाल चौधरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
