पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चार घंटे तक दंतैल हाथी का तांडव, शियालजोड़ा़ गांव की घटना

जगन्नाथपुर : पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के शियालजोड़ा़ गांव में बीती रात एक दंतैल हाथी ने करीब चार घंटे तक जमकर आतंक मचाया। हाथी के उत्पात से गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मशाल जलाकर और फटाखे फोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को गांव से खदेड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे दंतैल हाथी अचानक शियालजोड़ा़ गांव में घुस आया। इसके बाद हाथी ने गांव में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। हाथी ने जयनाथ महतो और ईश्वर महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घर में रखे अनाज को पूरी तरह नष्ट कर दिया। वहीं शंकर महतो के घर के पास लगे सब्जी के खेत को खाकर तहस-नहस कर दिया।
हाथी रात 11 बजे से लेकर करीब 2 बजे तक गांव में घूम-घूमकर जो सामने आया, उसे नुकसान पहुंचाता रहा। भय के कारण ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबके रहे। बाद में ग्रामीणों ने एकजुट होकर मशालें जलाईं और फटाखे फोड़े, तब कहीं जाकर घंटों की मशक्कत के बाद हाथी गांव छोड़कर जंगल की ओर चला गया।
घटना के बाद गांव में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथी के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

राम मंदिर दानपात्र घपले पर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- सरकार ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की

मैनपुरी, 16 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर के दानपात्र में हुए घपलेबाजी को लेकर बड़ा दावा किया। मंगलवार...

बिहार : बांस से लदे कंटेनर के गुप्त तहखाने से 350 कार्टन विदेशी बीयर बरामद, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत