कुशवाहा संघ, जमशेदपुर का वार्षिक वनभोज-सह-पारिवारिक मिलन समारोह 11 जनवरी को एग्रिको में

जमशेदपुर : कुशवाहा संघ, जमशेदपुर की ओर से वार्षिक वनभोज-सह-पारिवारिक मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 11 जनवरी को ट्रांसपोर्ट मैदान, एग्रिको में किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।

इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा से भी कुशवाहा समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस समारोह में करीब 5 से 6 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के उन प्रतिभाशाली बच्चों और व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक कार्य, खेल या किसी अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। समाज के उत्थान में योगदान देने वाले लोगों को भी विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया जाएगा।

यह समारोह केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे सामाजिक मेल-मिलाप और पारिवारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यहां शादी-ब्याह के लिए आपसी परिचय और संपर्क का भी अवसर मिलेगा, जिससे समाज के भीतर पारिवारिक संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे।

कार्यक्रम में मनोरंजन एवं खेल-कूद की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही, स्थानीय कलाकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति लगातार होती रहेगी, जिससे आयोजन और भी आकर्षक बनेगा।

कुशवाहा संघ की ओर से बताया गया कि किसी भी क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान बच्चों और युवाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें।

संघ ने सभी कुशवाहा बंधुओं से सपरिवार इस समारोह में शामिल होने की अपील की है। साथ ही समाज के प्रतिनिधियों से मिलकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करने, सामाजिक एकता बढ़ाने तथा समाज के विकास और उत्थान के लिए स्वेच्छा से सहयोग करने का भी आग्रह किया गया है।

यह आयोजन कुशवाहा समाज के आपसी मेल-जोल, एकता और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

स्थिरता, निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व हमारे प्रधानमंत्री मोदी की पहचान: गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में देश भर के एनडीए नेताओं के साथ महत्वपूर्ण...

किस-किस ने छोड़ी टीएमसी, अभी औपचारिक ऐलान नहीं: कीर्ति आजाद

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी में चल रही अटकलों और बागी रुख को लेकर सख्त बयान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत