जमशेदपुर के बिरसानगर में ब्राउन शुगर कारोबार को लेकर युवक की हत्या, एक गंभीर घायल

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित जंगल में रविवार देर रात ब्राउन शुगर के कारोबार को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में जुगसलाई पुरानी बस्ती निवासी सोहेल अहमद (22) की चापड़ से हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी अब्दुल सूफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार नशा कारोबार से जुड़ी बातचीत के लिए सोहेल को जंगल में बुलाया गया था। सौदे को लेकर विवाद बढ़ा और अचानक हमला कर दिया गया। बीच-बचाव में सूफियान भी घायल हो गया, जो किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचा।

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से कपड़े और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण ब्राउन शुगर कारोबार से जुड़ा आपसी विवाद बताया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में एसआईआर का मकसद बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाना है : झामुमो प्रवक्ता

रांची, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने झारखंड में...

पोटका हरिणा मेला 15 जून से, भोक्ताडांग लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

पोटका : रजो संक्रांति के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला का शुभारंभ 15 जून से मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत