प्रियंका गांधी ने बेटे की सगाई पर लगाई मुहर, रेहान-अवीवा की तस्वीर शेयर करके ऐसे लुटाया प्यार

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से दोस्त रहीं अवीवा बैग से सगाई कर ली है। यह सगाई सोमवार को हुई, जिसकी जानकारी रेहान ने सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की। रेहान ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कर इस खुशखबरी का ऐलान किया।

रेहान वाड्रा द्वारा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर में वह अवीवा के साथ सगाई के बाद एक साथ नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर दोनों के बचपन की है, जो उनके लंबे रिश्ते की झलक देती है। रेहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन को सादा रखते हुए केवल तारीख ‘29.12.25 लिखी है।

रेहान की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रेहान को बधाईयों का तांता लग गया है। पिता रॉबर्ट वाड्रा ने भी बेटे और बहू को बधाई दी है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा- मेरा बेटा जवान हो गया है और उसे अपना जीवनसाथी मिल गया है। मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं कि उनका जीवन खुशियों, अटूट साथ, प्रेम और शक्ति से भरा हो। ईश्वर करे कि वे इस जीवन यात्रा में एक-दूसरे का हाथ थामे रहें, साथ-साथ आगे बढ़ें और खुशहाल जीवन जिएं।

रणथंभौर में की गई थी पार्टी : प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान की सगाई की पार्टी राजस्थान के रणथंभौर में बुधवार को आयोजित की गई थी। जिसमें गांधी-वाड्रा परिवार के करीबी और अन्य रिश्तेदारों को बुलाया गया था।

रेहान प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बड़े बेटे हैं। उन्होंने खुद को सोशल मीडिया हैंडल पर एक ‘आर्टिस्ट’ और ह्यह्यफोटोग्राफरह्णह्ण के रूप में पेश किया है। रेहान 25 साल के हैं और उनकी बहन मिराया 23 साल की हैं। दोनों कई बार चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी के साथ शामिल हुए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन...

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पहली नौकरी पाने वालों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, पीएम मोदी 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि करेंगे वितरित

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के...

यूपी: कानपुर में रॉटविलर कुत्तों ने महिला को 13 जगहों पर नोंचा, अस्पताल में हालत गंभीर

कानपुर, 21 जून (आईएएनएस)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां रविवार शाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत