नववर्ष जश्न को लेकर जमशेदपुर में बदला नो-एंट्री का समय, भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

जमशेदपुर । नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर जमशेदपुर शहर में होने वाले जश्न और लोगों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष निर्णय लिया है। सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर तय समय के अनुसार पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार 31 दिसंबर को शाम 5 बजे से लेकर रात 2 बजे तक शहर की सीमा में सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं नए वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नववर्ष के मौके पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और होटल-रेस्तरां के आसपास वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से जाम और दुर्घटनाओं की आशंका रहती है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों दिनों में रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ रात में भी सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के साथ-साथ प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, ताकि नववर्ष का जश्न सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कर्नाटक भाजपा ने ‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’ निविदा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की

बेंगलुरु, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) आर. अशोक ने शनिवार को...

बहरागोड़ा में बस किराया बढ़ाने का फैसला, 20 जून से लागू होंगी नई दरें

बहरागोड़ा: जमशेदपुर में ऑटो किराया में वृद्धि की सुगबुगाहट के बाद बस किराया भी बढ़ेगा। बढ़ती महंगाई और बस संचालन की लागत में लगातार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत