सलगाझुड़ी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने निकाला मशाल जुलूस

जमशेदपुर : रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोकल काउंसिल जमशेदपुर के द्वारा रेलवे प्रशासन के खिलाफ बारीगोड़ा दुर्गापूजा मैदान से सलगझुड़ी स्टेशन तक मशाल जुलूस निकाला गया।

इस मशाल जुलूस का नेतृत्व कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉम अंबुज ठाकुर ने किया । जुलूस में दुर्गा पूजा मैदान से सैकड़ों की संख्या में पार्टी के सदस्य और स्थानीय लोग रेल प्रशासन के खिलाफ और सलगाझुड़ी में लोकल ट्रेनों का यथावत ठहराव की मांग करते हुए सलगाझुड़ी स्टेशन तक आया।

इस मशाल जुलूस में भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हु।ए बस्ती के लोगों ने भी इस मसाज जुलूस का समर्थन किया। यह जुलूस रेलवे प्रशासन के उस निर्णय का परिणाम है, जिसके तहत रेलवे प्रशासन ने बिना किसी सूचना के पिछले 3 महीनो से ठहराव बंद कर दिया है।

इससे इस क्षेत्र में आस पास के क्षेत्रों से काम करने काम की तलाश में आते हैं, छोटे छोटे सब्जी विक्रेता, मछली बेचनेवाले, जमशेदपुर और घाटशिला के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को भारी कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,साथ ही साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।

आम जनता की इन्हीं परेशानियों को समाधान करने के लिए कम्मुनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने आंदोलन का बीड़ा उठाया और लोकल ट्रेनों के साथ एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की।

जिला सचिव कामरेड अंबुज कुमार ठाकुर ने रेल प्रशासन से लोकल ट्रेन के ठहराव को पुनः यथावत करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ नही किया गया तो इस क्षेत्र की जनता रेल प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन के लिए मजबूर होगी।जरूरत पड़ी तो रेल का चक्का जाम किया जायेगा।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व लोकल कमिटी के ससचिव कॉम सत्येंद्र सिंह ने कियाlजुलूस में हीरा अरकने,  निगमानंद पॉल व अन्य शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आंध्र प्रदेश : वाईएसआरसीपी ने एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप लगाया

अमरावती, 17 जून (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर...

साकची में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन

साकची के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन हुआ। 14 जून को पूर्णाहुति हवन और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत