रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन शुक्रवार को लोयोला ग्राउंड, रांची में आयोजित चार दिवसीय क्रिसमस मिलन महोत्सव -2025 के समापन समारोह में शामिल हुए।
इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नीश्रीमती कल्पना सोरेन संग राँची में स्थित आर्च बिशप हाउस में आयोजित क्रिसमस उत्सव में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को सेलिब्रेट किया। इससे पूर्व आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री एवं आर्च बिशप ने एक- दूसरे को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी। खुशी के इस मौके पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज और अल्बर्ट कॉलेज के फादर गण मौजूद थे।



