विकास योजनाओं के प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन से ही अंतिम व्यक्ति लाभान्वित होगा

झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने जिला के पदाधिकारियों को दिए निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । बैठक की अध्यक्षता विधायक राम सूर्य मुंडा ने की। मुंडा ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अनागत प्रश्नों को गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें। समिति को लिखित रूप में सटीक, तथ्यपरक व अपडेट उत्तर उपलब्ध कराएं ।

बैठक के दौरान विभागवार अनागत प्रश्नों की समीक्षा की गई व संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए । समिति ने स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, भूमि संरक्षण, विशेष प्रमंडल, शिक्षा, खान एवं भूतत्व विभाग, गृह कारा सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी ली । संबंधित विभागों से कार्य प्रगति रिपोर्ट लेते हुए योजनाओं की अपडेट स्थिति की समीक्षा की गई। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, तत्परता व जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया ।

मौके पर डीडीसी नागेन्द्र पासवान, डीएसओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीओ, डीईओ, डीएसई, तकनीकी विभागों के अभियंता समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने 'टू...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

चाकुलिया के कदमाशोली में कूपन नदी घाट पर पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को अल्टीमेटम

नदी घाट तक दो करोड़ की लागत से बन चुकी है सड़क पुलिया नहीं होने से बरसात में बढ़ जाती है ग्रामीणों की परेशानी ...

टीएमसी में भगदड़, इंडी गठबंधन ‘महालठबंधन’ बना, राहुल कांग्रेस की नैया डुबो रहे: दिलीप जायसवाल

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने मंगलवार को विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दलों पर निशाना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत