एनआईटी जमशेदपुर में तीसरा इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव 2025 का आगाज

पद्मश्री अशोक भगत बोले: ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल सकते हैं तकनीकी युवा

आदित्यपुर : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव 2025 का तीसरा संस्करण शुक्रवार को भव्य तरीके से शुरू हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक भगत ने संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, आईआईटी व एनआईटी निदेशकों और उद्योग जगत के दिग्गजों की उपस्थिति में किया। पद्मश्री अशोक भगत ने पत्रकारों से बातचीत में तकनीकी युवाओं को सामाजिक विकास से जोड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि इंजीनियर और तकनीकी छात्र ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की वैल्यू एडिशन समझाने की भूमिका निभाएं तो आदिवासी समाज में अभूतपूर्व जागरूकता आएगी। नई शिक्षा नीति नीचे तक पहुंचने पर ट्राइबल समुदाय सबसे अधिक लाभान्वित होंगे।

उन्होंने झारखंड में स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार की जरूरतों पर भी स्पष्ट राय दी। कॉन्क्लेव के दौरान एमएसएमई-अकादमिया सहयोग, उन्नत शोध, उद्योग-उन्मुख शिक्षा और स्टार्टअप ईकोसिस्टम के विकास पर पैनल चर्चाएँ हुईं।

प्रमुख वक्ताओं में विजय के. सैनी, डॉ. मऊ सेन, सौमेन घोष, डॉ. अनुपम गेयन, एक्सएलआरआई के प्रो. विनायक त्रिपाठी समेत कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शामिल थे। इस अवसर पर दो बड़ी अनुसंधान सुविधाओं का शुभारंभ हुआ, जिसमें 5 करोड़ की लागत से एमएसएमई मंत्रालय समर्थित टेक्नोलॉजी-बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर और 20 करोड़ की लागत से स्थापित सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी तथा कार्यक्रम में वीमेन्स लीडरशिप फोरम की भी शुरुआत हुई जिसमें पद्मश्री सुधा वर्गीस ने महिलाओं की नेतृत्व भूमिका पर प्रभावी संबोधन दिया। आईएसी-2025 ने उद्योग-अकादमी सहयोग को एक नई ऊंचाई देने का संदेश दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से मिलने के लिए फ्रांस में रह रहे भारतीय...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली, 14 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत