22 दिसंबर को पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह 2025 का होगा आयोजन

– प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर और जिला जनसंपर्क विभाग, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से कार्यक्रम का होगा आयोजन

– होटल केनेलाइट, साकची में सुबह 10 बजे कार्यक्रम

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर और जिला जनसंपर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम की ओर से 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे से साकची स्थित होटल केनेलाइट में पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की जानकारी हेतु गुरुवार को जिला जनसंपर्क विभाग में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. प्रेसवार्ता में मौजूद डीपीआरओ पंचानन उंराव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा ने संयुक्त रूप से जानकारी साझा की.

वक्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम के पहले सत्र में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर परिचर्चा रखी गई है. इसमें राज्य के वरिष्ठ पत्रकार और विषय के जानकर अपनी बातों को रखेंगे. वहीं सम्मान समारोह में मुख्य अथिति के तौर पर झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ और मंत्री चमरा लिंडा, जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडेय, अख़बार-पत्रिका के संपादक शामिल होंगे.

तीन श्रेणी में पत्रकार होंगे शामिल

पत्रकार सम्मान समारोह में तीन श्रेणीयों में पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा. वरीय पत्रकार (60 वर्ष से ऊपर), दिवंगत पत्रकारों के परिवार के सम्मान के साथ काम के आधार पर वर्तमान में कार्यरत पत्रकारों से प्राप्त प्रविष्टि के चयन के आधार पर सम्मानित किया जाएगा.

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकारों के नाम पर जारी रहेगा पुरस्कार

प्रेस क्लब की ओर से स्थापना के 18वें वर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवंगत वरिष्ठ पत्रकारों के नाम से पुरस्कार सम्मान की शुरुआत की गई थी, जो निरंतर जारी रहेगा. इसमें गंगा प्रसाद कौशल, ध्रुव नारायण सिंह “नीरज”, राधे श्याम अग्रवाल पत्रकार सम्मान पुरस्कार शामिल है. यह पुरस्कार काम के आधार पर सम्मान के श्रेणी वाले पत्रकारों को दिया जाएगा.

क्लब के साझेदार व्यक्ति – संस्थाओं का होगा सम्मान

प्रेस क्लब अपनी परम्परा के अनुसार अपनी साझेदार संस्थाएं और उन व्यक्तियों को सम्मानित करेगा, जो क्लब के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग करते हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के बीच ‘मॉक वोटिंग’ टेस्ट करा रही कांग्रेस

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा की सात सीटों के लिए होने वाले चुनाव एक हाई-स्टेक राजनीतिक लड़ाई में तब्दील हो गए...

ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए रेल यात्रियों के अहम मुद्दे

कोलकाता : कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 106वीं बैठक सांसद...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे: बाबूलाल मरांडी

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12...

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत