एक्शन में एसएसपी : महिला चौकीदार की हत्या के बाद पोटका थाना प्रभारी हटाए गए, सन्नी टोप्पो नए प्रभारी

जमशेदपुर : पोटका थाना में तैनात महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की हत्या के मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू का नाम सामने आने के बाद जमशेदपुर के एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। उनकी जगह एसआई सन्नी टोप्पो को पोटका थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह कार्रवाई ज्योतिका के प्रेमी गणेश मांझी द्वारा आत्महत्या से पहले बनाए गए वायरल वीडियो के बाद की गई है। वीडियो में गणेश मांझी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि 14 दिसंबर को उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका ज्योतिका हेंब्रम का पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू के साथ अवैध संबंध है। इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान था और इसी जलन में उसने ज्योतिका की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद गणेश ने भी आत्महत्या कर ली।

वीडियो में गणेश मांझी ने यह भी कहा था कि उसकी मौत के बाद उसके घर-परिवार और भाई को किसी तरह की परेशानी न हो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन एक्शन में आया।

हालांकि, पोटका थाना प्रभारी रहे मनोज कुमार मुर्मू ने वीडियो में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा बताया है। उनका कहना है कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। बावजूद इसके, निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी ने उन्हें हटाने का फैसला लिया।

इधर, इस दोहरे मौत के मामले में दोनों मृतकों के परिजनों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एसएसपी की त्वरित कार्रवाई से लोगों में उम्मीद जगी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होगी और सच्चाई सामने आएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में भारी अनियमितताओं का आरोप

जमशेदपुर। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर चल रहे जन आंदोलन ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष...

अस्वीकृति से सम्मान तक: मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। कला जगत में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने चित्र बनाने के साथ-साथ समय की जड़ताओं को भी तराशा। पद्म...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत