नीमडीह प्रखंड के चातरमा गांव में खेत के दलदल में फंसा जंगली हाथी, वन विभाग कर रहा निकालने का प्रयास

सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र के अंतर्गत नीमडीह थाना के चातरमा गांव की जंगल‑तराई में एक जंगली ट्रस्कर हाथी दलदल में फँसा हुआ है। वन विभाग की टीम ने पहले ही हाथी का उपचार शुरू कर दिया था, लेकिन बीते दिनों वह अत्यधिक भूख और कमजोरी के कारण धान के खेत की कीचड़ में गिर गया और उठ नहीं पा रहा था।

आज सुबह ग्रामीणों ने हाथी को खेत में तड़पते देखा और तुरंत चांडिल वन क्षेत्र के पदाधिकारी को सूचना दी। अधिकारी मौके पर पहुँचे और हाथी को उठाने के प्रयास जारी हैं।

हाथी अभी भी जीवित है, लेकिन अत्यधिक थकान और निर्जलीकरण के कारण उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। वन विभाग की टीम, स्थानीय पशु चिकित्सकों और ग्रामीणों की मदद से हाथी को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है।

इस क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में हाथियों के झुंड के कारण फसल को नुकसान और मानव‑हाथी संघर्ष की कई घटनाएँ सामने आई हैं। पिछले माह चांडिल वन क्षेत्र में एक घायल हाथी का चार दिन तक इलाज किया गया था ।

ग्रामीणों ने बताया, “ कई बार हाथी को बचाने की कोशिश की, लेकिन कीचड़ में फँसने के बाद उसकी ताकत पूरी तरह खत्म हो गई थी।

वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि हाथी को बचाने के लिए सभी आवश्यक संसाधन लगाए जा रहे हैं और जल्द ही उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार में मुखिया 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचार के मामले को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में ब्यूरो की एक...

पटमदा की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने लंबित भुगतान व सुविधाओं की मांग उठाई, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को सीडीपीओ के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बहुचर्चित शाहजहां परवीन हत्याकांड में पति और देवर को उम्रकैद

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बहुचर्चित शाहजहां परवीन हत्याकांड में अदालत ने पति और देवर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा...

‘ईमानदारी से काम करोगे तो लंबे समय तक सेवा का अवसर मिलेगा’, विपक्ष को नीरज कुमार की नसीहत

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत