सड़क सुरक्षा को लेकर सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में चलाया गया विशेष जांच अभियान, ₹32,650 की वसूली

सरायकेला : सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला परिवहन पदाधिकारी गिरीजा शंकर महतो के नेतृत्व में राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता-चाईबासा मार्ग मे विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत ₹32,650 (बत्तीस हजार छह सौ पचास रुपये) की राशि वसूल की गई।

जांच अभियान के क्रम में भारी माल वाहक वाहनों के चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस (हेवी ड्राइविंग लाइसेंस) की सघन जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग एवं बिना वैध कागजात के वाहन परिचालन न करने के संबंध में चालकों को सख्त निर्देश दिए गए।

यह विशेष अभियान सरायकेला–राजनगर थाना के समीप संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा एवं यातायात पुलिस के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमारडूंगी में युवती ने लगाई फांसी

कुमारडूंगी के कुसमबे गांव में 24 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने इमली के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में मेयर पर अनियमितताओं के आरोप लगे, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के निजी अस्पताल में चक्रधरपुर के युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के लोकनाथ नगर निवासी 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों ने...

जमशेदपुर: धमाकों के बीच समंदर में डटे कप्तान मनीष, डेढ़ महीने बाद सुरक्षित लौटे घर

जमशेदपुर। ईरान के आधिकारिक समुद्री जलमार्ग होर्मुज़ क्षेत्र में बीते डेढ़ महीने तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के बाद मानगो निवासी मालवाहक जहाज...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत