September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर के उलीडीह ओपी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले तीन युवक गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और मोबाइल बरामद

जमशेदपुर के उलीडीह ओपी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले तीन युवक गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और मोबाइल बरामद

जमशेदपुर : उलीडीह ओपी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर युवक देसी कट्टा और हथियारों के साथ दिख रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उलीडीह ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रितेश सिंह, अशोक गुप्ता, राज कुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ युवक हथियार लहराकर डर का माहौल पदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग न केवल हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे, बल्कि आम लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से पोस्ट कर रहे थे। फोटो में एक लोहे के काले-सिल्वर रंग का देसी कट्टा, एक सिल्वर रंग का देसी कट्टा और एक सैमसंग के टच स्क्रीन मोबाइल की दिख रही थी।

पुलिस ने जो सामान बरामद किया है उनमें एक लोहे का काला एवं सिल्वर रंग का देसी कट्टा, एक सिल्वर रंग का देसी कट्टा, एक सैमसंग टच स्क्रीन मोबाइल फोन है।

पुलिस का कहना है कि ये तीनों युवक अपने-अपने इलाकों में अपराध प्रवृत्ति के लिए कुख्यात हैं और इनकी गतिविधियों पर पहले से ही नजर रखी जा रही थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर इनका हथियारों के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस की तत्परता ने टला बड़ा हादसा

अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पूरी टीम ने योजनाबद्ध ढंग से कार्य करते हुए आरोपियों कोपहचान होते ही गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से प्राप्त हुए और क्या इनके संबंध किसी बड़े गिरोह से हैं।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें। सोशल मीडिया पर इस तरह की गैरकानूनी पोस्ट को न फैलाएं और न ही उसका समर्थन करें।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading