भोपाल से लौटने पर बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दिघी भूला प्लस टू हाई स्कूल के छऊ कलाकारों का हुआ शानदार स्वागत

Patamda: भोपाल में आयोजित बाल रंग महोत्सव के दौरान मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रीय स्तर पर बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दिघी भूला प्लस टू हाई स्कूल के छात्रों की टीम मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे पटमदा लौटी।

सूचना पाकर पहुंचे पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, समाजसेवी विश्वनाथ महतो, रजनीकांत सिंह, असित काडुआर एवं दीपंकर महतो आदि के नेतृत्व में गाजा बाजा के साथ स्वागत किया गया।

विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक कृष्णपद हांसदा व निवारण महतो, स्थानीय कलाकार लक्ष्मी चरण सहिस, श्रीचरण सहिस एवं संतोष महतो भी भोपाल से लौटे। टीम में शामिल छात्रों में भक्तरंजन महतो, विकास माहली, प्रशांत कड़ा मुदी, विष्णु सहिस, समीर महतो, गौरांग सहिस, पूर्ण सहिस, जितेन कर्मकार, कर्ण महतो, विशाल गोराई, विकास महतो, सदानंद महतो, प्रशांत महतो, आलोक सहिस और सुदीप कुमार महतो ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए महोत्सव में भाग लिया था और शुक्रवार को मानभूम छऊ नृत्य प्रस्तुत करते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

आयोजक की ओर से छात्रों को 1 लाख 11 हजार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इधर विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में भी अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

दिल्ली के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश के योगदान को याद किया

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को श्रद्धांजलि...

बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बांग्लादेशी नागरिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत